फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ही नहीं पूरे देश को है इन पर गर्व, शूटिंग का 'गोल्डन बॉय' बनकर सबको चौंकाया

Tue, 21 Aug 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सौरभ चौधरी
भारत ने मौजूदा एशियाई खेलों में शूटिंग स्पर्धा से पहला गोल्ड मेडल जीता। और यह गोल्ड जीता मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी ने। उनका अंतिम-2 में मुकाबला जापान के मत्सुदा से था। उनकी जीत से जहां पूरे देश में उल्लास का माहौल है। वहीं उनके परिवार और कोच से अमर उजाला ने बात की। आइए जानते हैं उनकी इस कामयाबी के पीछे की कुछ खास बातें :- 
विज्ञापन

2 of 7
सौरव चौधरी
जापानी निशानेबाज का दो में से पहला शॉट 8.9 पर जाकर लगा, जिससे भारतीय निशानेबाज को लाभ मिला। सौरभ ने इस मौके को जाने नहीं दिया और दोनों हाथों से लपकते हुए देश को खुशियां दी। 16 वर्षीय सौरभ ने फाइनल में 240.7 का स्कोर किया और शीर्ष पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीता। 
विज्ञापन

कोच की पिस्टल से जीता था पहला मेडल

3 of 7
बेटे के मेडल दिखातीं सौरभ चौधरी की मां - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के रोहटा ब्लॉक  के कलीना निवासी  सौरभ चौधरी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता किसान जगमोहन सिंह एक किसान हैं। सौरभ चौधरी ने साल 2015 में शूटिंग में दिलचस्पी दिखाई, जिसके बाद उन्होंन बागपत के बिनौली में स्थित वीर सहामल राइफल क्लब में शूटिंग की ट्रेनिंग के लिए एडमिशन ले लिया। वहां कोच अमित श्योरन के सानिध्य में ट्रेनिंग ली। सौरभ प्रतिदन गांव से ऑटो द्वारा सुबह सात बजे शूटिंग क्लब पुहुंच जाते और आठ नौ घंटे से भी ज्यादा अभ्यास करते। 

4 of 7
घर में भी शूटिंग की प्रैक्टिस करते हैं सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सौरभ चौधरी ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान ही राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कोच की पिस्टल से ही पहला मेडल जीता। इसके बाद घरवालों ने जैसे-तैसे पौने दो लाख रुपये का इंतजाम किया और बेटे को पिस्टल दिलाई। इसके बाद सौरभ ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीतीं। 
विज्ञापन

5 of 7
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
करीबियों से पैसे लेकर बेटे को दिलाई थी पिस्टल 
सौरभ ने जैदाबाद बागपत के आदर्श विद्यापीठ, इंटर कॉलेज से हाई स्कूल किया है। वर्तमान में तोलाहन इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उनके घर में उनके बड़े भाई नितिन मां बृजेश देवी और पिता है। बड़ी बहन साक्षी की शादी हो चुकी है। अमर उजाला से बातचीत में परिजनों ने बताया कि टीवी पर लाइव देखा तो बेटे की जीत का पता चला कि उसने देश के लिए मेडल जीता है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन

6 of 7
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सौरभ के पिता जगमोहन सिहं ने बताया कि ट्रेनिंग के समय बेटे को पिस्टल दिलाने के पैसे नहीं थे। लेकिन जब उसने पहला मेडल जीता तो हौंसला बढ़ा। इसके बाद करीबियों से पैसा इक्ट्ठा करके पिस्टल दिलाई थी आज तपस्या पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सौरभ चौधरी के घर पर जश्न मनाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, सौरभ की उनके घरवालों से बात नहीं हो पाई है। परिवार का कहना है कि बेटे को दिया गया सपोर्ट और मेहनत आज काम आ गई है। पूरा परिवार और आस पास के लोग इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। उनकी शानदार जीत पर उनके गांव में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें