सौरभ चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह मिलने के बाद सौरभ चौधरी के दिल्ली में अभ्यास पर जूनियर टीम के कोच जसपाल राणा ने एनआरएआई को पत्र लिखकर पूछा था। जूनियर टीम का कैंप भोपाल में चल रहा था, जबकि सौरभ दिल्ली की तुगलकाबाद रेंज में अभ्यास कर रहा था। इसके बाद सौरभ ने पत्र लिखकर स्पष्टीकरण दिया था कि एशियाई खेलों के लिए चयनित खिलाड़ी दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं, इस वजह से वह सीनियर खिलाड़ियों के बीच ही अभ्यास करना चाहता है।