क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, जिला संघ सचिव अनु कुमार, कोच गौरव त्यागी, उप्र एथलेटिक संघ अध्यक्ष कुंवर फतेह बहादुर, आईएएस सचिव पीके श्रीवास्तव, अशोक कुमार गुप्ता, साउथ एशियन एथलेटिक्स अध्यक्ष डॉ ललित के भनोट सहित खिलाड़ियों ने आशुतोष भल्ला को चयनित होने पर बधाई दी है।
सचिव अनु कुमार ने बताया आशुतोष भल्ला भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा निर्धारित तकनीकी कमेटी के सदस्य के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना योगदान दे चुके हैं। जिसमें 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम 2013 में व 2016 में आयोजित एशियन चैंपियनशिप, 2012 लंदन ओलंपिक्स , साउथ एशियन गेम्स ,साउथ एशियन चैंपियनशिप आदि प्रतियोगिताएं रही है।
अभी तक का सफर - आशुतोष भल्ला वर्ष 2003 में पहली बार जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष बने। अपनी अध्यक्षता में मेरठ में पहली बार नेशनल इंटर जोनल एथलेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाया।
विनैक्स के निदेशक के रूप में उतर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की प्रत्येक एथलेटिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया। 2006 में उतर प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने चेयरमैन नियुक्त किया, 14 सालों से चेयरमैन हैं।
चार बार की कॉमनवेल्थ खेलों में पदक विजेता सीमा पुनिया अंतिल, पैरा खेलों के अर्जुन अवॉर्डी योगेंद्र वशिष्ठ, जूनियर खिलाड़ी किरण आदि अनेक खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा मुकाम हासिल किया है। खेलों को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आगामी 4 वर्षों के लिए भारतीय एथलेटिक्स का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया है ।
यह भी पढ़ें : निलंबित दरोगा इंतसार अली ने आखिर कटवाई दाढ़ी, एसपी ने किया बहाल, ये था पूरा मामला