मेरठ। गांवड़ी मेदपुर निवासी आशुतोष वशिष्ठ केरला आईएनए में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। उनके पिता दीपक शर्मा वशिष्ठ ने बताया कि आशुतोष अब भारतीय तटरक्षक में असिस्टेंट कमांडेंट का पद संभालेंगे। माता रितु शर्मा ने कहा कि बेटे ने उनका सपना साकार कर दिया। इस परीक्षा में आशुतोष ने 9वीं रैंक प्राप्त की थी। आशुतोष की शुरुआती शिक्षा सेंट जेवियर्स की रही। 12वीं कक्षा सेंट जोंस स्कूल से पास की। सुभारती विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन साइकोलॉजी किया। मां ने बताया कि उनके छोटे भाई आदित्य और हर्षित भी सेना में जाना चाहते हैं। पूरे परिवार को आशुतोष पर गर्व है। ब्यूरो