फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अशोका सदन ने जीती विजेता ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। वर्धमान एकेडमी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को देवनागरी इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सुरेश चंद जैन ऋतुराज ने गुब्बारे उड़ाकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान योग प्रदर्शन, एरोबिक्स, फ्रूट हंट, न्यूट्रिशन रेस, फिट चैंपियन रेस, टमाटो बैलेंस रेस, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ हुई। इसके अलावा 100 मीटर बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और रिले रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया। खेल प्रतियोगिताओं में अशोका सदन ने बाजी मारी और पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस उपाध्यक्ष नवीन जैन, संयुक्त सचिव जेडी जैन, अनिल जैन सहित प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक और खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें