फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आशीष सिंह रुद्रा का नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए चयन

विज्ञापन
मोदीपुरम - आशीष सिंह रुद्रा, नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए चयनित वाली खबर के साथ।
विज्ञापन
मोदीपुरम। युवा लेखक एवं उद्यमी आशीष सिंह रुद्रा का चयन प्रतिष्ठित नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित आत्मकथात्मक उद्यमिता पुस्तक प्रकाशित करने वाले सबसे युवा भारतीय लेखक श्रेणी में प्रदान किया जाएगा। आशीष सिंह अपनी पुस्तक 'द वायरल ओनर' को लेकर चर्चा में हैं। यह पुस्तक एक युवा के संघर्ष, चुनौतियों, आत्मविश्वास और उद्यमिता की वास्तविक यात्रा को सरल और प्रेरक शैली में प्रस्तुत करती है। इससे युवा वर्ग विशेष रूप से जुड़ाव महसूस कर रहा है। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर पुस्तक का भव्य विमोचन भी किया गया था। इसमें विभिन्न सामाजिक व साहित्यिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इसके बाद से उनकी पुस्तक को विभिन्न मंचों पर सराहना मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें