फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार में मेरठ के आशीष ने बनाया 'विश्व कीर्तिमान', 7 मिनट 55 सेकेंड में किया ये कारनामा

Wed, 12 Sep 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आशीष शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में रहने वाले आशीष शर्मा ने सूर्य नमस्कार में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले 7 मिनट 55 सेकेंड में 100 बार सूर्य नमस्कार करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड  योगाचार्य रामरस चौधरी के नाम दर्ज था। आशीष मेरठ में एक योग शिक्षक हैं। आईए जानते हैं उन्होंने कैसे बनाया यह विश्व कीर्तिमान:-
विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा खिर्वा रोड स्थित शगुन फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आशीष शर्मा ने 7 मिनट 10 सेकंड में 110 बार सूर्य नमस्कार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। इस दौरान अमेरिकी संस्था गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के आलोक कुमार ने आशीष शर्मा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कंकरखेड़ा की सैनिक विहार कॉलोनी में रहने वाले आशीष शर्मा पतंजलि योग समिति मेरठ के योग शिक्षक हैं इसके साथ ही वे श्री बिल्केश्वर संस्कृत महाविद्यालय से भी जुड़े हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश सिंघल, ममताश संस्था की अध्यक्षा ममता श्रीवास्तव, गौरव हिंदू संघ जन कल्याण संस्था के प्रमुख मिथलेश महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रा श्रेष्ठा शर्मा ने गणेश वंदना और शिव तांडव किया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें