फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष गुर्जर हत्याकांड: कचहरी में गवाह पर हमला करने आए चार युवक दबोचे

Sun, 04 Aug 2019 02:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ जनपद में शोभापुर के चर्चित आशीष गुर्जर हत्याकांड में गवाह पिता महकसिंह पर हमला करने की तैयारी से शनिवार को कचहरी आए चार युवकों को कंकरखेड़ा पुलिस ने दबोच लिया। गवाह ने एक दिन पहले ही एसपी सिटी और सीओ से मिलकर हत्या की आशंका जताई थी। 

विज्ञापन


शोभापुर में 15 दिसंबर 2018 को आशीष गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। वह बसपा कार्यकर्ता गोपी पारिया की चार अप्रैल 2018 को हुई हत्या में नामजद था। इस मामले में गोपी पारिया का भाई प्रशांत पारिया, पिता ताराचंद पारिया समेत आठ आरोपी जेल में हैं। आशीष की हत्या में वादी उसके पिता महक सिंह हैं। महक के साथ अजय और प्रिंस गवाह हैं।

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा के अनुसार महक सिंह ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में उनकी गवाही होनी है। इसके लिए शनिवार को वे सुरक्षा में तैनात पीएसी जवानों के साथ कोर्ट में अपने वकील मांगेराम से मिलने के आए थे। वकील से मिलकर वे लौट रहे थे कि कचहरी परिसर के चौराहे पर आरोपी पक्ष की तरफ से आधा दर्जन युवकों ने पीछा किया। वह शोर मचाते हुए वकील के चैंबर पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कंकरखेड़ा थाने से सब इंस्पेक्टर सरजेश और राजकुमार कचहरी पहुंचे। उन्होंने घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ लिया। जबकि अन्य युवक भाग निकले। पकड़े गए युवकों से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चारों युवकों को कंकरखेड़ा थाने पर ले गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दूसरे पक्ष का कचहरी में जाने का कोई मतलब नहीं था। न ही आज कोई तारीख थी। इसके बावजूद उनका कचहरी में पहुंचना संदेह पैदा करता है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

शूटरों को दी सुपारी, एसपी से की थी शिकायत
महक सिंह का आरोप है कि उन्हें दो दिन पहले हत्या के लिए सुपारी दिए जाने की सूचना मिली थी। शोभापुर गांव के दूसरे पक्ष ने उनकी हत्या के लिए भदौड़ा गांव के कुछ लोगों से बात की है। भदौड़ा के बदमाशों के जरिये डालमपुर गांव के शूटरों को सुपारी दी गई है। शुक्रवार को सीओ दौराला से मिले। उन्हें हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी सिटी को मामले से अवगत कराया। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई
आशीष के पिता ने जान का खतरा जताया है। चार युवकों को पुलिस ने कचहरी से हिरासत में लिया है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें