सरूरपुर। सीएससी में धरना प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। संवाद
सरूरपुर। सीएचसी सरूरपुर पर बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से 12 मांगें उठाईं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह वर्ष 2006 से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। महंगाई बढ़ने के बावजूद उनकी प्रोत्साहन राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने संस्थागत प्रसव पर मिलने वाली राशि 600 रुपये से बढ़ाकर 1800 रुपये करने की मांग की। होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर के लिए प्रति विजिट 40 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये करने की मांग की। पल्स पोलियो और टीकाकरण सत्र के लिए प्रति सत्र 300-300 रुपये भुगतान की मांग की। परिवार नियोजन में महिला नसबंदी पर 500 रुपये और पुरुष नसबंदी पर 1000 रुपये देने की मांग की गई। इस दौरान ममता, सरिता, पूनम, अर्चना, बबीता, पंकज, ब्रजेश, कोमल, अंजनी, रजनी समेत समस्त आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।