सपा की एम एल सी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
मवाना। समाजवादी पार्टी ने आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी और पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। बैठक कार्यकर्ता दिलशाद अहमद के आवास पर हुई। जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मतदाता को बूथ तक पहुंचाने का कार्य सौंपा। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि सपा ने मेरठ-गाजियाबाद स्नातक सीट से प्रमेंद्र भाटी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, शिक्षक सीट से नितिन तोमर को उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने एमएलसी चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्वाभ्यास बताया। पार्टी ने स्नातक युवाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षित बेरोजगारों के मुद्दों पर जोर दिया। नेताओं ने मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित कराने और शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। बैठक में विपिन भाटी, सचिन गुर्जर, संजीव गौतम, जयचंद फौजी, जैकी जाटव, सचिन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।