मोदीपुरम। जुलाई के अंतिम दिनों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ है वहीं फसलों के लिए भी यह फायदेमंद है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
पिछले तीन दिन से शहर से लेकर देहात तक हो रही बारिश ने किसानों के भी चेहरे खिला दिए हैं। शनिवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। तेज हवा के साथ बारिश भी जमकर हुई। दिन में कई बार रुक-रुक कर बारिश होती रही। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 98 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। शुक्रवार रात में 18.1 मिमी बारिश व शनिवार को दिन में 46.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अभी तक जुलाई माह में 329.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम था और रात का तापमान सामान्य था। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो दिन ऐसे ही बारिश होगी। 31 जुलाई से बंगाल की खाड़ी से उत्तर पश्चिमी भाग तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिससे दो अगस्त तक पश्चिमी उत्तर पश्चिमी भाग में तेज बारिश के आसार हैं।
अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय कल---5.37
सूर्यास्त आज---7.13
पूर्वानुमान
दिन में बारिश होने के आसार है
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
मलियाना चौराहा--152
सूरजकुंड चौराहा--136