फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बूंद गिरते ही छाता बदलेगा रंग, बनेगी फूलों की आकृति

विज्ञापन
पानी की बूंद गिरते ही छाते ने लिए सतरंगी रंग
विज्ञापन
मेरठ। बारिश का मौसम नजदीक है। इसके लिए बाजार में एक से बढ़कर एक छाते आए हैं। कुछ छातों पर पानी गिरते ही रंग बदल जाता है। कुछ पर फूलों की आकृति बनती है। बच्चों को कार्टून बने छाते काफी लुभा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के चलते शिवभक्तों के लिए भी केसरिया छाते बाजार में आए हैं।
विज्ञापन

बारिश का मौसम आते ही बरसातियों और छतरियों की मांग तेजी से बढ़ गई है। बाजारों में शिवभक्तों के लिए कई डिजाइन में छतरी आई हैं। कांवड़ियों के लिए केसरिया छाता आया है। कुछ ऐसे छाते भी बाजार में आए हैं जिन पर पानी गिरते ही छाते का रंग बदल जाता है। कहीं हरा तो कहीं गुलाबी, पीला और बैंगनी रंग हो जाता है।बाजार में हल्के वजन की प्लास्टिक बरसाती उपलब्ध है। महिलाओं के लिए घुटने तक की बरसाती है। पुरुषों के लिए रेनकोट और पायजामा है।
वैली बाजार दुकान के संचालक इंद्र रस्तोगी ने बताया कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बरसाती व छाते बाजार में उपलब्ध हैं। जिसमें पानी से भीगने पर छाते का रंग बदल जाता है। कुछ छातों पर पानी गिरने पर उन पर फूलों की आकृति बन जाती है। बच्चों के छातों पर कार्टन बने हैं जो बच्चों को खूब भा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

छातों व बरसाती की कीमत

महिलाओं का छाता - 200 से 300 रुपये तक
फुल लेंथ वाला छाता - 500 रुपये व उससे ज्यादा
बच्चों की बरसाती - 150 से 350 रुपये तक
महिलाओं की बरसाती - 80 से 1200 रुपये तक
पुरूषों की बरसाती - 100 से 1250 रुपये तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें