फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवागत डीएम ने चार्ज संभालते ही जाना योजनाओं का हाल

विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी पर निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम अंकित अग्रवाल। स्रोत सूचना विभाग।
विज्ञापन
बिजनौर। तबादला होकर आए नए डीएम अंकित अग्रवाल ने सोमवार को चार्ज संभाल लिया है। कोषागार पहुंचकर चार्ज लिया और फिर अफसरों के संग बैठक की। जिसमें योजनाओं का हाल जाना। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को नवागत डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्याें की गुणवत्ता एवं मानक में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। शासकीय कार्याें के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्रति शासन अति गंभीर एवं संवेदनशील है। ऐसे में सभी अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल का अवलोकन करें और शिकायतों को पूर्ण मानक के अनुरूप निस्तारित करें। उन्होंने न्याय सहायक कक्ष, बिल लिपिक कक्ष, नजारत कक्ष, अभिलेखागार, खनन कंट्रोल कक्ष समेत समस्त पटलों सहित निर्वाचन स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। बैठक में सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

- पहले ही दिन विदुरकुटी पहुंचे डीएम
डीएम अंकित अग्रवाल चार्ज लेने के बाद विदुरकुटी पहुंचे। वहां के इतिहास के बारे में जानकारी ली। साथ ही वहां गंगा की धारा लाने, संस्कृत महाविद्यालय से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी अधिकारियों से पूछा। इससे पूर्व पत्रकार वार्ता में डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि जिले के ऐतिहासिक, पौराणिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को संजोने के लिए जो योजनाएं चल रही थी, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। विदुरकुटी पर गंगा की धारा लाना हो या महर्षि कण्व आश्रम को विकसित करना हो सभी के लिए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें