किठौर। कस्बा स्थित रामलीला परिसर में हो रही रामलीला में बुधवार को श्रीराम और उनके तीनों भाइयों के जन्म सीता जन्म, विश्वामित्र की लीला का मंचन किया गया। लीला के मंचन के दौरान श्री रामचन्द्र भगवान के जन्म की लीला होते ही पंडाल में श्री राम के जयकारे गूंजने लगे। जिससे परिसर भक्तिमय हो गया। इस दौरान प्रधान अनिल प्रधान,भाष्करण शर्मा,नरेश गोयल,नवीन गोयल,यश गोयल,रोबिन,निक्की,गोल्डी,संदीप शर्मा,गुंजन कौशिक,विदित गोयल,रूचित गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद