फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

विज्ञापन
दौराला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केक काटकर जन्मदिन मनाते भाजपा पदा​धिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। दौराला चौराहा स्थित चरण सिंह पार्क में बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केक काटकर जन्मदिन मनाया। स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा की साफ सफाई की गई और माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, विशिष्ट अतिथि मनिंदर पाल सिंह रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के 11 साल के कार्यकाल की जानकारी दी। राहगीरों को फल भी वितरित किए गए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, भूपेंद्र अहलावत, भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र, रवि पूनिया, विक्रांत, धर्मेंद्र, अवनीश, विपिन, संजय, मनोज, डाॅ. धनेश, ओम प्रकाश, अक्षय, मिंटू, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें