फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रावण का वध होते ही लगे श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
माछरा में राम और रावण का युद्ध होता हुआ। स्त्रोत:- संवाद
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली। क्षेत्र के माछरा एवं मुंडाली में दशहरे का पर्व मनाया गया। राम द्वारा रावण का वध करने के उपरांत रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान माछरा से राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव आदि योद्धा रावण से युद्ध के लिए जाते हैं। रामदल की सवारी का शुभारंभ अतिथि दीपक त्यागी ने किया। युद्ध के लिए जाते समय बग्गी में राम, लक्ष्मण तथा दूसरी बग्गी में हनुमान, सुग्रीव आदि और तीसरी में रावण विराजमान थे। युद्ध के मैदान में राम तीर मारकर रावण का वध कर देते हैं। इसके बाद पुतले का दहन किया गया। मुंडाली में रात करीब 9:00 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान दिनेश त्यागी, सुखवीर त्यागी, जोशिल त्यागी, शिवकुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें