फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में एएस इंटर कॉलेज की टीम ने जीते चार स्वर्ण पदक

Thu, 21 Aug 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मवाना। बागपत के एचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी बागपत में आयोजित मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में ए एस इंटर कॉलेज ने चार स्वर्ण पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में कक्षा 11 के छात्र अरविंद कुमार ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

कक्षा 11 की इतिशा चौधरी ने अंडर-19 वर्ग 76 किलो भार फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। कक्षा 11 व्यावसायिक शिक्षा के मुकुल कुमार ने 67 किलो भार ग्रीक और रोमन में स्वर्ण पदक और कक्षा 11 के अरविंद कुमार ने 87 किलो भार फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया। कक्षा नौ के अली मोहम्मद ने कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी और प्रधानाचार्य डा. मेघराज सिंह ने छात्र-छात्राओं तथा उनके परिवार को शुभकामनाएं दी और कहा कि जल्द ही पदक विजेताओं को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें