मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को एएस क्रिकेट एकेडमी और एफसीए क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें एएस एकेडमी की टीम ने 42 रन से जीत प्राप्त की।
टॉस जीतकर एएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम ने 47 गेंद में 52 रन की पारी खेली। अरबाज ने भी 47 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शांतनु ने चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम 39.4 ओवर में 199 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आरती चौधरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। शंकर ने 27 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में ऋतिक ने चार, अरबाज ने दो विकेट लिए। अरबाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाकियू के गुड्डू और गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।