फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आर्य समाज बुढ़ाना गेट का 149 वां स्थापना दिवस समारोह 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंडित कुलदीप आर्य के भजन और आचार्य रणवीर शास्त्री के उद्बोधन से सजेगा समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना गेट में 24 से 27 सितंबर तक स्थापना दिवस समारोह शृंखला, चतुर्वेद पारायण यज्ञ शृंखला, श्रावणी उपाकर्म, वेद प्रचार समारोह और 149 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को आर्य समाज बुढ़ाना गेट में प्रेसवार्ता हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रधान सुशील बंसल ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में वैदिक यज्ञ, वेद प्रचार और धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में पंडित कुलदीप आर्य भजनों की प्रस्तुति देंगे। आचार्य रणवीर शास्त्री का उद्बोधन होगा और विक्रम सिंह मुख्य अतिथि और दयानंद शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में आर्य समाज बुढ़ाना गेट के मंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोम प्रकाश रस्तोगी, संयोजक अमित कांत और उपमंत्री प्रणव रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें