फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण गोविल बोले: अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, मेरठ में हवाई अड्डे, रिंग रोड और विकास के लिए करेंगे काम

Wed, 24 Apr 2024 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि मुझे बाहरी बताया जा रहा है, वे लोग नहीं जानते कि मेरा जन्म मेरठ में हुआ है। यहीं पर परवरिश हुई है। पहले चरण के मतदान के बाद हवा बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी के कहने से हवा नहीं बदलती है। मुझे हर तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, अभिनेत्री दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल की रामायण सीरियल वाली श्रीराम की छवि लोग अब तक भूले नहीं हैं। सुबह से ही लोग उन्हें देखने के लिए मेरठ में उनके कैंट स्थित अस्थायी बंगले पर जुट जाते हैं। गोविल लगातार जनसंपर्क में सक्रिय हैं। आज हालांकि दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले उन्होंने अमर उजाला से चुनावी माहौल को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन


इस दौरान अमर उजाला ने उनके आवास पर राजनीति में उनके आने के कारण, चुनाव लड़ने के विजन, उनकी प्राथमिकताओं सहित अन्य विषयों पर बातचीत की। कुछ सवाल भी किए। उनके जनसंपर्क का भी जायजा लिया। अरुण गोविल कहते हैं कि इस चुनाव के जरिए मैं अपनी जन्मभूमि को कर्मभूमि बनाने के लिए आया हूं।

हाल ही में उन्होंने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे हर तरफ से बहुत अच्छी प्रक्रिया मिल रही है। लोग मेरे प्रति काफी सकारात्मक हैं, हर कोई बहुत उत्साहित है। जहां विकास की कोई सीमा नहीं है, कितना भी विकास किया जा सकता है। मैं मेरठ में हवाई अड्डे, खेल स्टेडियम, रिंग रोड, यातायात आदि के लिए कुछ करना चाहूंगा। 
 

अमर उजाला से बातचीत में रामायण सीरियल के इतने समय के बाद अचानक राजनीति में आने के सवाल पर वह कहते है, मैंने राजनीति में आने का कभी सोचा नहीं था। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में उनके दर्शन कर अचानक जनसेवा करने का ख्याल आया। शायद प्रभु राम ने उनकी सुन ली, कुछ ही दिनों बाद भाजपा ने चुनाव लड़ने को कहा तो अपने जन्म भूमि से चुनाव लड़ने की बात कही।

चुनाव अब जाति और धर्म पर ज्यादा लड़ने के सवाल पर वह कहते हैं कि यह देश की राजनीति के लिए उचित नहीं है। सभी के लिए देश सर्वोपरि होना चाहिए। पीएम मोदी भी देश को विकसित बनाना चाहते हैं, इसलिए वो विकास की बात करते हैं। विकास ही ऐसा मुद्दा है, अगर उस पर काम किया जाए तो सभी मुद्दे उसमें ही समाहित हो जाएंगे। वह भी मेरठ में विकास कराना चाहते हैं।

अरुण गोविल करते हैं, मेरठ में यातायात जाम की समस्या है। जाम से सब प्रभावित हैं, समय बहुत लगता है। इसके समाधान को कार्य योजना बननी चाहिए। खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम बनना चाहिए, इनररिंग रोड जल्द बननी चाहिए। हवाई अड्डा भी जल्द पूरा बनना चाहिए, ताकि यहां की अन्य शहरों से कनेक्टिविटी हो सके।

सांसद कैसा होना चाहिए के सवाल पर वह गंभीर मुद्रा में बोले-एक सच्चे इंसान की तरह, सांसद को भी पॉजिटिव, संवदेनशील, सच्चा और ईमानदार होना चाहिए। संगठन के सहयोग और उनके टिकट मिलने पर अन्य दावेदारों के विरोध के सवाल पर अरुण गोविल हंसते हुए कहते हैं, जो चाहते थे वह नहीं मिला तो यह मानव स्वभाव है, कहीं ना कहीं कुछ होता तो है, मगर अब ऐसा कुछ नहीं है, वह सभी मेरे साथ हैं और संगठन का पूरा सहयोग मिल रहा है। संगठन ही चुनाव लड़ा रहा है।

जनता आप को ही सांसद क्यों चुने, के सवाल पर वह कहते हैं, बीते दस साल से पीएम नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लिए विकास में लगे हैं। यह चुनाव पीएम मोदी का है। उनके नाम ही नाम पर जनता मुझे यहां मौका देगी। विकास की जो योजनाएं यहां चल रही हैं, उन्हें जल्द पूरा करके अन्य विकास कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

प्रोफाइल
नाम : अरुण चंद्रप्रकाश गोविल
उम्र : 72
पत्नी : लेखा अरुण गोविल
संतान: दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी
आपराधिक इतिहास: कोई नहीं
निवास: 305 अमरनाथ टावर्स, आफयारी रोड, वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट, मुंबई
शिक्षा: बीएससी
व्यवसाय: अभिनय
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें