फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से बचने को रैन बसेरों का इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से बचने को रैन बसेरों का इंतजाम
विज्ञापन

फलावदा। कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब एक माह से पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते नगर पंचायत ने मुसाफिरों के लिए रैन बसेरों का इंतजाम किया है। इसके साथ ही कस्बे में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा मुसाफिरों के लिए पुराने बस स्टैंड पर टंकी में रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। हालांकि, इस रैन बसेरे में अब तक मात्र दो ही मुसाफिर ठहरे हैं। रैन बसेरे पर एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है ताकि आने वाले मुसाफिरों को रैन बसेरे की जानकारी दी जा सके। उधर, ठंड से बचाव के लिए नगर पंचायत की ओर से कस्बे के मुख्य चौराहों पर अलाव जलाकर ठंड से राहत दी जा रही है। करीब एक महीने से भयंकर ठंड पड़ रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद तथा अधिशासी अधिकारी ने मुख्य चौराहों पर जाकर जल रहे अलाव का निरीक्षण भी किया तथा लोगों से अलाव के बारे में जानकारी ली। नगर पंचायत द्वारा मुख्य चौराहों पर अलाव पहुंचाने के लिए कई कर्मचारियों को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें