फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवा उद्योगपति अर्पित गुप्ता को मिला एग्री आयकॉन सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। देश में किसानों के हितों को सुदृढ़ करने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को दिल्ली में एग्री ऑयकॉन का आयोजन हुआ। इस प्रतिष्ठित सम्मान के अंतर्गत पूरे भारत से 49 वर्ष से कम आयु वाले उन 40 व्यक्तियों का चयन किया गया, जिन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी उन्नयन, नई शोध एवं प्रगतिशील कार्यों के माध्यम से किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किया। मेरठ के युवा एवं प्रगतिशील उद्योगपति अर्पित गुप्ता (38 वर्ष) को यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

बायोसपार्क एनर्जी के निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि नवीन तकनीकी प्रयोग तथा किसानों को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा गया। दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में भव्य समारोह के दौरान एग्री आयकॉन सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि एसपायरिंग एग्री आयकॉन का सम्मान भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें