मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज की मेडिकल कमेटी द्वारा एक्यूप्रेशर और अरोमा थैरेपी स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्राकृतिक उपाय विषय पर बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के मार्गदर्शन में हुआ।
मेडिकल कमेटी की प्रभारी डॉ. विनेता ने संचालन किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता रोजी रस्तोगी ने एक्यूप्रेशर एवं अरोमा थैरेपी के महत्व और उपयोगिता को बताया। प्रतिभागियों को बताया गया कि एक्यूप्रेशर में शरीर के विशिष्ट बिंदुओं पर दबाव देकर आराम एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा दहेज प्रथा के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका तान्या और रचना रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. ममता और निखत उमैरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संवाद