फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी टोल पर सम्मान के साथ निकाले जा रहे सेना के वाहन

Thu, 21 Aug 2025 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
संदीप,,,,परतापुर के काशी टोल प्लाजा से गुजरने वाले सेना के जवानों को सलाम करता टोलकर्मी
विज्ञापन
मेरठ। सरूरपुर के मेरठ करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों के द्वारा सेना के जवान कपिल पर हमले और बाद में पुलिस कार्रवाई के मामले को मेरठ के अन्य टोलप्लाजा संचालकों ने गंभीरता लिया है। एनएचएआई के द्वारा भी टोल कंपनी पर कार्रवाई की गई है। बुद्धवार को मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर मेरठ से दिल्ली की ओर आने जाने वाले सेना के वाहनों को सम्मान के साथ निकाला गया। बुद्धवार को काशी टोल प्लाजा के सभी बूथों के पास टोलकर्मी तैनात रहे। इस दौरान निकलने वाले सेना के वाहनों को हाथ जोड़कर निकाला गया। काशी टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी क्यूब हाईवेज के सीनियर मैनेजर भुपेश त्यागी ने बताया कि टोल पर भविस्य में होने वाले किसी भी विवाद से बचने के लिए सभी कर्मचारियों को वाहन चालकों के साथ सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिए गए है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें