फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के ट्रक और तेज रफ्तार तेल के टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत, दो घायल

Sat, 15 Sep 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हाईवे पर सेना के ट्रक और टैंकर की जबरदस्त भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में  आज सुबह बरेली छावनी जा रहा सेना का ट्रक एक तेज के टैंकर से टकरा गया। घटना में सेना के ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

घायल अवस्था में सेना के ट्रक का चालक - फोटो : अमर उजाला
खतौली बाईपास पर सठेड़ी कट के नजदीक रुड़की से बरेली जा रहा भारतीय सेना के ट्रक की एक तेल के टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेना के ट्रक का चालक मोहित लाहे घायल हो गया। हादसे के दौरान बाईपास पर गुजरने वाले राहगीर वहीं रुक गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार सेना के ट्रक में महाराष्ट्र निवासी चालक मोहित लाहू और बिहार निवासी हवलदार ए के झा सवार थे। ट्रक को बरेली लेकर जा रहे थे इसी दौरान बैलेंस बिगड़ जाने के कारण ट्रक एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया।घायलों को हाइवे स्थित फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें