मेरठ के कैंट क्षेत्र में शनिवार शाम सेना के जवान ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जवान का शव आर्मी बैरक में छत से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
कैंट इलाके में फाइन कैंटीन की बैरक में आर्मी के जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। आर्मी ऑफिसरों ने जांच करने के बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें:
कोरोना की बढ़ी रफ्तार: मेरठ-मुजफ्फरनगर में 200 से ज्यादा संक्रमित, कांग्रेस नेता इमरान मसूद के छह परिजन पाॅजिटिव
एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के मुताबिक, कैंट इलाके में फाइन कैंटीन की बैरक में सेना के जवान नायक अशोक कुमार (यूनिट 11 डोगरा कैंट में तैनात थे।
शनिवार को खाली पड़ी बैरक में छत में रस्सी से लटककर अशोक कुमार ने आत्महत्या कर ली। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई है। आर्मी ऑफिसर की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/