फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेना ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेना की 92 मीडियम रेजिमेंट की ओर से पाइन स्ट्राइक गनर्स के तहत शनिवार को बुलंदशहर जिले के रहमानपुर स्येवाली में शहीद स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि उपकमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विपुल कुमार ने युद्ध दिग्गजों, दिव्यांग सैनिकों और युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों व वीर नारियों को सम्मानित किया गया। उप कमान अधिकारी ने पूर्व सैनिकों को राष्ट्रीय चेतना के जीवित स्तंभ, सामूहिक साहस का प्रतीक और आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपने अनुभवों के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें