फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Poll के नतीजों से सियासी हलचल की आशंका, मेरठ, मुजफ्फरनगर में सेना अलर्ट

Fri, 10 Mar 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Presented by : अकरम
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन
चुनावी नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। सरकार किसकी बनेगी। किस पार्टी को कितनी सीट मिलेंगी, इस पर सबकी नजर है। 11 मार्च को रिजल्ट आ जाएगा। पिक्चर साफ हो जाएगी, लेकिन नतीजों के बाद के माहौल को देखते हुए सेना एहतियाती अलर्ट पर है। वेस्ट यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर या अन्य किसी जिले में क्विक रिस्पांस के लिए सेना तैयार है। सैन्य अधिकारी भी इनपुट ले रहे हैं। माहौल पर उनकी बारीकी से नजर है।
विज्ञापन


इस बार के विधानसभा चुनाव में सुरक्षा की कमान पुलिस और पीएसी के बजाय केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) के हवाले रही थी। जिसके चलते मतदान शांतिपूर्वक निपटा। अब बारी नतीजे की है। अक्सर चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों के भिड़ने और माहौल खराब होने की आशंका बनी रहती है। वैसे भी मतगणना के बाद होली का त्योहार सिर पर है। ऐसे में कोई शरारत या हरकत माहौल न बिगाड़ दे। इसको लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

एनसीआर पर मेरठ से नजर

सूत्रों के मुताबिक पुलिस-प्रशासन के अलावा सेना भी सतर्क है। एहतियातन वह किसी भी क्विक रिस्पांस के लिए तैयार हैं। सेना के अधिकारी मेरठ और आसपास के जिलों में नतीजे आने के बाद की स्थिति पर इनपुट ले रहे हैं। पोस्ट पोल के रिजल्ट के बाद पिक्चर कुछ हद तक साफ होती नजर आ रही है। संवेदनशीलता के हिसाब से सेना के लिए मुजफ्फरनगर और मेरठ अहम हैं।

मुजफ्फरनगर में दंगा होने के बाद सेना की मदद से उसे कंट्रोल किया गया था। जिन विधानसभा सीटों पर टकराव हुए हैं या संवेदनशील हैं, उन पर नजर है। एनसीआर से लेकर पश्चिम यूपी के कई जिलों पर मेरठ से नजर रखी जा रही है। मेरठ में सेना की दो बड़ी डिविजन, पाइन डिविजन और 22 इंफेंट्री हैं। दोनों ही काफी महत्वपूर्ण हैं।  

इंटेलीजेंस और लोकल इनपुट 
चुनाव के बाद माहौल को लेकर सेना इंटेलीजेंस और स्थानीय लोगों से इनपुट ले रही है। हाईवे से लेकर शहरों के अंदरूनी इलाकों तक नजर है। पुराने चुनाव के मुकाबले इस बार मुकाबला काफी कड़ा रहा है। हार या जीत पर रिएक्शन से कोई घटना न हो जाए, इसको लेकर सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें