फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी अफसर की बेटी लापता, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

Fri, 16 Jun 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हापुड़ अड्डा चौराहे पर एसपी सिटी तैनात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक आर्मी अफसर की बेटी लापता हो गई तो पुलिस में हड़कंप मच गया। बड़ी बात यह है कि पुलिस रातभर तलाशती रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जानें इसके बाद क्या हुआ।  
विज्ञापन



मेरठ में गढ़ रोड पर नौचंदी क्षेत्र से बृहस्पतिवार रात आर्मी सूबेदार की 16 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। वह कोचिंग पढ़ने इंस्टीट्यूट आई थी। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। रात में पुलिस और आर्मी के जवान छात्रा की तलाश में जुटे रहे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है।

मुरादाबाद निवासी एक आर्मी अफसर मेरठ में तैनात हैं। वह कैंट इलाके में रहते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी एक सेंट्रल स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। जबकि छात्रा का छोटा भाई कक्षा नौ में पढ़ता है। बृहस्पतिवार शाम छात्रा अपने भाई के साथ कैब से गढ़ रोड पर कोचिंग सेंटर गई थी। शाम करीब 7.15 बजे छात्रा की क्लास छूटी। छोटा भाई पहले आकर कैब के पास उसका इंतजार कर रहा था। काफी देर तक छात्रा नहीं आयी। छात्रा के लापता होने के बाद इंस्टीट्यूट में हड़कंप मच गया। बेटे ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। छात्रा के पिता अपने स्टाफ के साथ नौचंदी थाने पहुंचे। रात में पुलिस और आर्मी के जवानों ने कोचिंग सेंटर और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ सिविल लाइन गजेंद्र्र्रपाल सिंह, एसओ नौचंदी उमेशचंद पचौैरी मौके पर पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टीमें लगाईं

बैठे छात्रा के परिजन
एसपी सिटी ने बताया कि रात में सीओ सिविल लाइन, नौचंदी पुलिस, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल की टीम को लगाया गया है। मोबाईल की सीडीआर और फेसबुक आईडी पर पुलिस जांच कर रही है। कोचिंग संचालक और छात्रों से भी जानकारी की है। रात में आर्मी की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। छात्रा की मां, पिता और अन्य लोगों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं रात ढाई बजे तक पुलिस अधिकारी सड़कों पर छात्रा की तलाश में जुटे थे। 

एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि कोचिंग सेंटर के बाहर से छात्रा लापता हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टा मामला अपहरण का नहीं लग रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें