यूपी के मेरठ में एक अजीबोगरीब मामला देखने में आया है। दरअसल मेरठ के एक फौजी ने अपने चचेरे भाइयों पर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के सिंधावली ग्राम निवासी जिया उल हक ने बताया कि वह वह फौज में हैं और इन दिनों उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में हैं। उनका दावा है कि उन्होंने देश की रक्षा करते हुए 14 गोलियां खाईं, लेकिन अपना खुद का मकान नहीं बचा सके। करीब चार वर्षों से चचेरे भाइयों ने उनके घर पर कब्जा कर रखा है।
यह भी पढ़ें: बहन पर रखता था गलत नजर तो दोस्त को दिनदहाड़े गोली मारकर थाने पहुंचा छात्र, देखें क्या था पूरा मामला
आरोप है कि आरोपी अब उनकी खेती की जमीन पर भी नजर रखे हैं। जिसमें कुछ भूमाफिया और एक राजनैतिक दल के नेता भी सक्रिय हैं। फौजी ने बताया कि चार माह पहले भी उन्होंने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने सहयोग नहीं किया। एसएसपी अजय साहनी ने कंकरखेड़ा पुलिस को जांच और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।