फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे तानकर सेल्समैन के साथ लूटपाट, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। हथियारबंद बदमाशों ने रविवार रात सेल्समैन से स्कूटी, मोबाइल एवं नगदी लूट ली। कंट्रोल रूम का नंबर नहीं लगने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी। आरोप है कि पुलिस ने लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन

ललसाना गांव निवासी अर्जुन पुत्र डालचंद सदर स्थित एक प्रतिष्ठित बुक डिपो पर सेल्समैन है। वह बीती रात पल्लवपुरम फेज-एक संपर्क मार्ग से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के समीप चकरोड से निकलकर आए दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। उन्होंने पिस्टल, तमंचा एवं चाकू के बल पर उसकी स्कूटी समेत दो मोबाइल एवं साढे़ चार सौ पचास रुपये लूट लिये। सेल्समैन अर्जुन ने विरोध किया तो बदमाश गला रेत देने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी। ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम को जानकारी देने का प्रयास किया परंतु नंबर नहीं लगा। इस पर उन्होंने एसएसपी को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और पीड़ित को थाने लेकर आ गई। वहीं आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पर दबाव बनाकर लूट की बजाय चोरी का मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

गंगानगर इंस्पेक्टर द्वारा चोरी की जानकारी दी गई है। यदि पीड़ित शिकायत करेगा तो मामले की जांच कराई जाएगी।-बृजेश सिंह, सीओ सदर देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें