सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्र अर्जुन सोम ने 44वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना के कक्षा नौवीं के छात्र अर्जुन सोम ने 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप प्री-नेशनल में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता त्रिशूल शूटिंग अकादमी देहरादून में आयोजित की गई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अर्जुन सोम की सटीकता, फोकस और मेहनत ने उन्हें इस मंच तक पहुंचाया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन तथा प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने खुशी व्यक्त करते हुए अर्जुन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि अर्जुन सोम की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।