फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोहडौर एसओ अर्जुन सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दो दिन पहले छुट्टी पर आए थे मेरठ

Thu, 13 Jun 2019 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोहडौर एसओ अर्जुन सिंह, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के कोहडौर में तैनात एसओ अर्जुन सिंह की गुरुवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर मेरठ आए थे। यहां बुधवार रात्रि में अपनी कार से प्रतापगढ़ के लिए निकले थे। इसी दौरान कन्नौज जिले में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन


एसओ कोहडौर की मौत की खबर सुनकर पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह कोहडौर तैनाती मिलने से पहले एसओ नौचंदी थाना मेरठ भी रह चुके थे। इसके अलावा वह एडीजी मेरठ जोन के पीआरओ भी रहे थे। 

एसओ अर्जुन सिंह सहारनपुर जिले में चिलकाना क्षेत्र के सीकरी गांव के रहने वाले थे। पिछले पांच साल से पल्लवपुरम फेज-2 की उदय पार्क कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार सुबह ही वह छुट्टी लेकर मोदीपुरम आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के अध्यक्ष धीरेंद्र ने बताया कि सुबह के समय उनके बच्चे अपने ननिहाल गए थे और अर्जुन सिंह मुजफ्फरनगर किसी काम से गए थे। वह रात में लौटे लेकिन थोड़ी देर रुककर उन्हें मकान की चाबी देकर अपनी ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर रात में करीब 1:00 बजे प्रतापगढ़ के लिए निकल गए।

दोपहर में अफसर की मौत की सूचना मिलने से कॉलोनी में शोक की लहर है। अर्जुन सिंह का एक बेटा व एक बेटी है। बेटा देव, पल्लवपुरम के डीएमए स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है जबकि बेटी ने डीएमए से ही कक्षा बारह की परीक्षा पास की है। फिलहाल उनके आवास पर ताला लगा हुआ है।

बताया गया कि वह मेरठ में रहते हुए एसएसआई पल्लवपुरम, चौकी इंचार्ज-लावड़ व मेडिकल थाना के पद पर भी रह चुके थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें