फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अफसराें के सामने उलझे, नहीं सुलझा सड़क निर्माण का विवाद

Sat, 23 May 2026 09:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर मंदवाड़ी में विवाद सुलझाने गए थे कई विभागों के अधिकारी
विज्ञापन

फलावदा। तहसील में हुए समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जिनके निस्तारण के लिए राजस्व विभाग की टीम को निस्तारण के निर्देश दिए। बबलू कुमार गड़ीना, परवीन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार बहजादका, हरिकिशन फलावदा, सत्यप्रकाश नैडू ने सरकारी चकरोड़ से कब्जा हटवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। गांव मंदवाड़ी में सड़क निर्माण का विवाद चल रहा है। विवाद सुलझाने के लिए ग्रामीण पहुंचे। जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के जे ई संदीप शर्मा, एआई रजनीश कुमार, एसडीएम संतोष कुमार, सीओ पंकज लवानिया समेत अन्य अधिकारियों ने ग्राम मंदवाड़ी में विवाद को निस्तारण का प्रयास किया, लेकिन गांव के लोग अधिकारियों के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ने को तैयार हो गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए आपस में नोकझोंक हो गई। रास्ते के चौड़ीकरण का काम शुरू कराने के लिए कोई समाधान नहीं निकल सका। गांव के लोगों के विवाद में निर्माण कार्य रुका हुआ है। जिसके चलते रास्ते पर जलभराव हो रहा है। लोगों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। इस मामले में गांव के लोगों ने जिलाधिकारी मेरठ को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें