फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीडीएस में 12 जुलाई को होगी तीरंदाजी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-10 से लेकर अंडर-17 तक खिलाड़ी कर सकेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में 12 जुलाई को तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंडर-10 से लेकर अंडर-17 वर्ग में पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें विद्यालय परिसर के पांच हाउस उड्डाल, ख्वारिज, खगेश, यायावर और कोहिनूर हाउस के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। इंडियन और कंपाउंड राउंड में स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे से होगा। सुबह 7 बजे पहुंचकर सभी खिलाड़ियों को पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही वे प्रतिभाग कर सकेंगे। इसका संचालन विद्यालय के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर विनोद खोखर के निर्देशन में किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों के लिए चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध होगी। प्रधानाचार्य बिंदु शर्मा ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। सभी वर्ग में विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें