फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में तीरंदाजी प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल है। इसमें खिलाड़ी लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। यह खेल न शारीरिक क्षमता का विकास करता है बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास, धैर्य तथा अनुशासन जैसे गुणों का भी विकास करता है। प्रतियोगिता में विद्यालय परिसर के पांच हाउस उड्डाल, ख्वारिज, खगेश, यायावर एवं कोहिनूर हाउस के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 में खिलाड़ी महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे होगा। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर खेल मैदान में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करना होगा। प्रतियोगिता के बाद सभी वर्ग में विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर विजेता खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें