फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिली पुराने नोटों की कतरन

Sun, 04 Dec 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चलन से बाहर हो चुके एक हजार के नोटों की कतरन शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर गए लोगाें को सड़क पर पड़ी मिली तो क्षेत्र में खबर तेजी से फैल गई। आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और नोटों की कतरन को बोरियों में भरकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कतरन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, आशंका यह भी जताई जा रही है कि काटे गए नोट नकली हो सकते हैं।   
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे परतापुर के ग्रामीण घूमने निकले थे। परतापुर -महरौली तिराहे पर उन्हें कुछ कागजी कतरन के ढेर नजर आए। पास जाकर देखने पर लोग हैरान रह गए। ये ढेर नोटों की कतरन का था। ग्रामीणों ने नोटों की कतरनों का मिलान करना शुरू किया तो पता चला कि काटे गए नोट एक हजार के थे। ग्रामीण उन्हें अपनी जेबों में भरकर ले गए। उन्होंने गांव जाकर अन्य ग्रामीणों को भी मामले के बारे में बताया। आसपास के गांवों में भी इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे ग्रामीण कतरन को बोरियों में भरकर ले गए। सूचना पर परतापुर पुलिस दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से नोटों की कतरन के सैंपल लिए। इन्हें जांच को भेजने की बात कहकर पुलिस वहां से चली गई।
 दोपहर बाद परतापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डीएम बी. चंद्रकला पहुंची तो लोगों ने उन्हें इस बारे में बताया। इस पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। उधर इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि एक हजार के नोट चलन से बाहर हो चुके हैं। इसलिए मुद्रा के अपमान का मामला नहीं बनता, लेकिन ये नोट कहां से आए। किसने काटकर यहां डाले। इस मामले की जांच की जा रही है। नोटों के सैंपल ले लिए गए हैं।
विज्ञापन


नोटों की गड्डी को कटिंग मशीन से काटा
बिल्लू, प्रमोद ,शिवम, योगेश आदि ग्रामीण ने बताया कि नोटों की कटिंग एक समान रूप से काटी गई थी। यह काफी बारीक कटी थी। कटिंग देखकर ऐसा लग रहा था जैसे बारूदा पड़ा हो। नोटों की इन गड्डियों को किसी पेपर कटिंग मशीन से काटा गया था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि बाजार में एक हजार का नोट बंद होने के बाद ही किसी ने काला धन  काटकर यहां डाला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें