मोदीपुरम। इस समय प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के करीब पहुंचने लगा है। इससे सांस लेना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
सुबह के समय स्मॉग का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। धूप निकलने के बाद भी लगातार स्मॉग बना हुआ है। सोमवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 372 दर्ज किया गया। वहीं मौसम के तेवर भी बदल रहे हैं। सर्दी में भी इजाफा हो रहा है। रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी तीन-चार दिन तक लगातार मौसम सर्द बना रहेगा।
शहर में यह रहा प्रदूषण का हाल
गंगानगर 322
पल्लवपुरम 278
जय भीम नगर 367
बेगम पुल 381
दिल्ली रोड 362
केसरगंज 390
शॉप्रिक्स मॉल 387
परतापुर 392
जेल चुंगी चौराहा 361
मेडिकल चौराहा 342
तेज गढ़ी चौराहा 365