गर्मी झुलसाने लगी है और लू के थपेड़े गर्मी को बढ़ा रहे हैं। गर्मी का दिखता रौंद्र रूप शहरवासियों को हलकान कर रहा है। बुधवार का दिन अप्रैल में सबसे गर्म रहा। पारा पहली बार पारा 41 के पास पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 24 से 48 घंटे में फिर से बदलाव आएगा।
बुधवार को गर्मी के तेवर सुबह से ही तल्ख दिखाई दिए। लू के थपेड़े और झुलसाती गर्मी शहरवासियों का पसीना निकाल रही थी। इस बीच पारा चढ़ता हुआ 41 डिग्री को पास पहुंच गया। गर्मी के तल्ख तेवर के बीच कूलर और पंखों की भी हवा गर्म लग रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 31 और न्यूनतम 17 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम बुधवार में सबसे गर्म रहा। पिछले 10 वर्षो में पारा अधिक रिकार्ड किया गया। 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में फिर से आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे है, जिससे मौसम बदल सकता है।
पिछले 10 वर्षों का अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम
2009 39.1
2010 40.1
2011 38.4
2012 37.3
3013 39.1
2014 38.6
2015 39.7
2016 36.8
2017 37.2
2018 40.7
ऐसे करे गर्मी से बचाव
- अपने शरीर को ढककर निकलें।
- बाइक सवार हेलमेट लगाए और कवर कर लें।
- पानी का सेवन अधिक करें।
- ठंडे पानी से बचे और बाहर से आने के बाद थोड़ी देर बाद पानी पिए।
- भोजन में अधिक सलाद का प्रयोग करें।
- मौसमी फल खाएं और बाहरी जूस पीने से बचें।
- बाहर कटे हुए फल का सेवन न करें।
- बाहर से आने पर कुूछ देर रुककर मुंह धोए।
- दिन में कम से कम 10 से 12 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।