बोर्ड परीक्षा का तनाव, अच्छे अंक लाने की टेंशन के कारण विद्यार्थी खानपान को भूल जाते हैं। पढ़ाई के चक्कर में सेहत से समझौता करना युवाओं की सबसे बड़ी गलती है। गर्मियों में बच्चों का खानपान कैसा होना चाहिए, उनको घर से निकलते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह बताने के लिए अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
सोमवार को खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, थापरनगर में आयोजित शिविर में महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता त्यागी ने छात्राओं का चेकअप किया और उनको स्वच्छ रहने के टिप्स दिए। छात्राओं का बीपी, हाइट, वेट की जांच की। छात्राओं ने अपनी परेशानियां भी चिकित्सकों के साथ साझा की। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल डॉ. मनु भारद्वाज, वाइस प्रिंसिपल सतनाम कौर, चंचल कौर, रितु शर्मा व गुरविंदर कौर सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
बदलते मौसम में इन बातों का रखे ख्याल
. बाहर का खाना खाने से बचें।
. ज्यादा मसालेदार खाना न खाएं।
. गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
. हमेशा एनर्जी ड्रिंक जैसे नीबू पानी, ग्लूकोज आदि अपने साथ रखें।
. खाना खाने से पहले अच्छे से हाथों को धो लें।
. खाने में ज्यादा से ज्यादा सलाद का प्रयोग करें।
बातचीत
समय पर खाना खाने की दी सलाह
पेट में दर्द रहता है। डॉक्टर ने बताया कि समय पर खाना न खाने और बासी खाना खा लेने की वजह से ऐसा होता है। उन्होंने कुछ दवाएं बताई और साथ ही समय पर खाना खाने को बोला।
- शेरिम
एनर्जी ड्रिंक साथ रखने को बोला
डॉक्टर ने मुझे ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी और हमेशा कोई न कोई एनर्जी ड्रिंक साथ रखने को कहा।
- इल्मा