फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महर्षि दयानंद इण्टर कॉलेज में एनसीसी सीनियर डिविजन प्लाटून की स्वीकृति मिली

विज्ञापन
महर्षि दयानन्द इण्टर कॉलेज में एनसीसी सीनियर डिविजन प्लाटून की स्वीकृति, चयन प्रक्रिया संपन्न। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना । महर्षि दयानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज, पिलौना को 73 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा सीनियर डिविजन एनसीसी प्लाटून संचालित करने की आधिकारिक स्वीकृति मिली ।
इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 73 यूपी बटालियन के सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह एवं हवलदार झबरमल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सैन्य अधिकारियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को एनसीसी के उद्देश्यों, अनुशासन, देशसेवा के महत्व और भविष्य में सैन्य व सरकारी सेवाओं में मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की एनसीसी प्लाटून के लिए शारीरिक मापदंड के अनुसार छात्र-छात्राओं का चयन भी किया गया, जिसमें एनसीसी लेने के इच्छुक विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जोगिन्द्र कुमार धामा एवं प्रधानाचार्य बी आर धामा ने स्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्रधानाचार्य रोहित तोमर, जेबा रिजवी, भुवन चंद्र शास्त्री, बबलू सिंह व पीयूष कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें