निरीक्षण करते उच्च अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
वहीं बुधवार को रुड़की आईआईटी से इंजीनियरों की टीम और लखनऊ से पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारी चेतावाला गंगा घाट पर पहुंचे। उन्होंने कटान को रोकने के लिए घंटों मंथन किया। इसके बाद अधिकारियों ने गंगा घाट पर जाकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि गंगा का अधिक जलस्तर और कटान होने के कारण एप्रोच रोड को दुरुस्त करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं गंगा की धारा भी एप्रोच रोड की ओर घूम गई है, जिससे एप्रोच रोड को दुरुस्त करना बड़ी चुनौती होगी।