किठौर(मेरठ)। दीवान एसोसिएट्स का एक ओर विवाद नगर पंचायत शाहजहांपुर में सामने आया है। नगर पंचायत दौराला में कर्मचारियों के उत्पीड़न के बाद अब शाहजहांपुर में कर्मचारियों के पीएफ घोटाला बताया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले आठ माह से किसी भी कर्मचारी का पीएफ उनकी निधि में जमा नहीं किया गया है। मामला की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। मंगलवार को नगर पंचायत शाहजहांपुर के कर्मचारी विवेक शर्मा, गौरव, मिंटू, अजय ने बताया कि दीवान एसोसिएट्स के मालिक ठेकेदार रवि चौधरी द्वारा पिछले एक वर्ष से अधिक समय से नगर पंचायत शाहजहांपुर का आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों का ठेका है। विवेक ने बताया कि कुछ माह तक ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों का पीएफ और वेतन समय से दिया जा रहा था, लेकिन पिछले कई माह से कर्मचारियों कर्मचारियों का वेतन भी सही समय पर नहीं दिया जाता तथा 8 माह से किसी भी कर्मचारी का भविष्य निधि खाते में पैसा जमा नहीं किया गया। जिससे ठेकेदार द्वारा पीएफ में बड़ा घोटाला किया गया है। विवेक ने बताया कि उन्होंने पीएफ के संबंध में कई बार ठेकेदार व अधिकारियों से की लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर आनलाईन की है। बता दें कि सोमवार को उक्त ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों के साथ उत्पीड़न के मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी जिसमें नप व ठेकेदार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में ठेकेदार से बात की गई थी। उसका कहना है कि पीएफ जमा कर दिया गया है अपडेट हो जाएगा। यदि एक-दो दिन में अपडेट नहीं होता है तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।