मेरठ। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिले की 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान शासन द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी केंद्र भवन की नवीन डिजाइन के प्रस्तुतीकरण, लोकार्पण और बाल विकास परियोजना अधिकारियों के शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आंगनबाड़ी केंद्र गगोल का लोकार्पण किया। इसके अलावा जिले की 158 मुख्य सेविकाओं को विभागीय कार्यों के के लिए मोबाइल फोन भी वितरित किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविकाएं आदि मौजूद रहे।