सरूरपुर। नगर पंचायत करनावल कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप मेंं उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र के सहयोग से आयोजित हुआ।
सहायक प्रबंधक बलराम चौधरी ने कैंप में उपस्थित युवाओं, युवतियों और महिलाओं को इस योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि 21 से 40 वर्ष की आयु के युवा स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए इस योजना के तहत अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इस ऋण पर राज्य सरकार द्वारा छह प्रतिशत तक का ब्याज अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदकों को https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस दौरान चेयरमैन लोकेंद्र कुमार, अभिलाष, संजय कुमार, सनी दहिया, गौरव कुमार, साजिद, बिट्टू पूनिया, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।