फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुलाई तक पुरस्कार के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जुलाई तक पुरस्कार के लिए करें आवेदन
विज्ञापन

मेरठ। दिव्यांगजनों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणा स्रोत हेतु, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा, दिव्यांगजन को बाधामुक्त वातावरण के सृजन के सर्वश्रेष्ठ कार्य, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए, दिव्यांगजन के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए निम्न श्रेणी में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने के संबंध में विभाग की वेबसाइट www.uphwd.giv.in या जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0121-2641406 से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुरस्कार हेतु आवेदन 15 जुलाई तक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, विकास भवन मेरठ के कार्यालय में तीन प्रतियों में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें