फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छूटे प्रैक्टिकल के आवेदन दो तक, प्राइवेट फॉर्म भरने की तिथि भी होगी विस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को अंतिम सेमेस्टर या वर्ष की परीक्षा की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा को लिए दो फरवरी तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। इसके लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर चार फरवरी तक हार्ड कॉपी सीसीएसयू मे निर्धारित काउंटर पर जमा करेंगे। यह प्रयोगात्मक परीक्षाएं उन्हीं छात्रों की होगी जो अंतिम परीक्षा के बावजूद किसी एक सेमेस्टर या वर्ष में प्रैक्टिकल छूटने से डिग्री पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इसमें बीएड-एमएड में सत्र 2020-22, 2021-23, 2022-24 एवं बीएड प्रथम वर्ष में सत्र 2023-25, बीपीएड-एमपीएड सत्र 2020-21 एवं इसके बाद के सत्र और बीएए-बीएड-बीएलएड में सत्र 20217-18 में या इसके बाद प्रवेश लेने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं विश्वविद्यालय व उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक-स्नातकोत्तर में रेगुलर-प्राइवेट में विभिन्न वर्षों के वार्षिक परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ना तय है। विवि में फिलहाल ये परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं, लेकिन छात्रों की समस्याएं खत्म नहीं हो रही। बीए, बीकॉम, एमए-एमकॉम प्राइवेट और रेगुलर में अभी परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें