फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस में ईमेल पर आने वाले आवेदनों का रोज करना होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपस में ईमेल पर आने वाले आवेदनों का रोज करना होगा निस्तारण
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू में ईमेल आईडी पर आने वाले आवेदनों में कितने निस्तारित हुए, हर विभाग के हेड को यह सुनिश्चित करना होगा। रोजाना की रिपोर्ट रजिस्ट्रार ऑफिस देनी होगी। छात्र-छात्राओं को समस्याएं न हो इसको लेकर यह व्यवस्था की गई है।
सीसीएसयू कैंपस में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रोजोना कर्मचारी-ूशिक्षक संक्रमित हो रहे हैं। इसको देखते हुए विवि प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे कैंपस में न आएं। ईमेल आईडी अपनी समस्या लिखकर आवेदन कर दें। इसको लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने निर्देश जारी किए कि रोजाना आने वाले आवेदनों का तेजी से निस्तारण करें। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी विभागों के हेड को निर्देश दिए गए हैं कि रोजाना आने वाले आवेदनों की संख्या एवं निस्तारण की रिपोर्ट रोजाना शाम को उनके ऑफिस दी जाएगी, ताकि छात्र-छात्राओं को कोई समस्या न हो। प्रमाण पत्र बनवाने आने वाले छात्र-छात्राओं को कहा गया है कि वे ऑनलाइन ही आवेदन करें, कैंपस में न आएं।
विज्ञापन

प्रबंध समिति का अनुमोदन कराएं, नहीं होंगे एडमिशन
- प्रबंध समिति का कार्यकाल खत्म होने वाले कॉलेजों को 30 जून तक कराना होगा अनुमोदन
मेरठ। सीसीएसयू के बहुत से कॉलेजों में प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में विवि प्रशासन ने अंतिम चेतावनी जारी की है कि प्रबंध समिति के चुनाव कराकर अनुमोदन करा लें। ऐसा नहीं करने वाले कॉलेजों में नए सत्र में एडमिशन नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 30 जून तक ऐसे कॉलेजों को प्रबंध समिति का अनुमोदन कराने का अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद विवि सख्त कार्रवाई करेगा। बता दें कि सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों की संख्या मेरठ-सहारनपुर मंडल में एक हजार है। यूजीसी के नियमों के मुताबिक सभी कॉलेजों में प्रबंध समिति का अनुमोदन होना जरूरी है। बहुत से कॉलेजों में प्रबंध समिति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं कराई गई है। ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें