फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों से लगाई पत्नी को वापस दिलाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों से लगाई पत्नी को वापस दिलाने की गुहार
विज्ञापन

मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर निवासी एक युवक ने अफसरों को शिकायती पत्र देकर ससुराल पक्ष से पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
मंडल आयुक्त कार्यालय पर दिए पत्र में युवक ने बताया कि उसकी शादी बीती 27 अगस्त को मोदीनगर निवासी युवती से हुई थी। लॉकडाउन के दौरान उसका कामकाज ठप हो गया। जिससे वह तनाव में रहने लगा। जिसके चलते पत्नी से उसकी अनबन हो गई। ईद के मौके पर पत्नी जल्द लौटने की बात कहकर मायके चली गई। युवक ने बताया कि कई दिन बाद भी वह नहीं लौटी। इस पर वह अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंचा। आरोप है कि ससुराल वालों ने उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट कर कोरे कागज तथा एक स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिये। यही नहीं जबरन तीन बार तलाक भी बुलवा दिया। इसके बाद उन्होंने शादी में हुआ खर्च जल्द लौटाने का दबाव बनाया। वहीं, अपनी लड़की की शादी दूसरी जगह कर देने की भी धमकी दी। उधर, युवक ने पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें