मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने मंगलवार को विश्व वन्यजीव दिवस पर भारत माता चौक बेगमपुल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की टीम ने लोगों से आग्रह किया कि जंगली क्षेत्रों से गुजरते समय चलते वाहन से कुछ भी बाहर न फेंकें। ऐसा करने पर वन्यजीवों को लगता है कि उनके खाने के लिए कुछ फेंका गया है। जैसे ही वे सड़क पर आते हैं, तेज रफ्तार वाहनों से टक्कर लगने के कारण उनकी मौत हो जाती है। लोगों से यह भी अपील की गई कि वन्यजीवों की त्वचा से बनने वाले उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करें। कार्यक्रम में बताया गया कि हमें प्रकृति और वन्यजीवों में पारस्परिक संतुलन बनाए रखना होगा। इस अवसर पर क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, प्रियांशु, सचिन यादव, माही, प्रियांशु पत्रेवाल, यश टंडन, आकाश वर्मा, ध्रुव और अनुज सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद